Friday, September 25, 2026 About Contact Us

कविताएं सीधी दिल से

एक संवेदनशील काव्य-संग्रह, जो प्रेम, स्मृतियों, संघर्ष, रिश्तों, जीवन और आत्ममंथन को भावपूर्ण शब्दों में पिरोता है।
on Sep 15, 2026
kavitayen Sidhi Dil se

लेकिन फिर भी
वे दिन सुमन थे, शामें सुगंधमयी
रातें रूपहली, जब तुम थे।

ऊपर लिखी कविता "वे दिन" तो आप यहीं पढ़ सकते हो, काव्य संग्रह में कविता "अंतर्मन की पुकार" में कवि उन मनुष्यों की बात करता है जिनके मन में वर्तमान परिस्थितियों के प्रति मानसिक छटपटाहट है, संघर्ष है, उनका मन डटकर संघर्ष करना चाहता है,कवि इस रचना के माध्यम से उनमें जोश भरता है। जीवन व मृत्यु एक जिसमें बचपन की नासमझी, जवानी की बेपरवाही व बुढ़ापे में यम के समक्ष समर्पण दिखता है। कविता "याद" दरअसल बीते कुछ लम्हों की याद है, पढ़कर ही आप बता सकेंगे कि कविता कैसी बनी है। मूल्य, शिकायत किस लिए, एक सुबह छोटी मगर अच्छी कविताएं हैं, जिनमें पहली दो फिलॉसॉफिकल हैं और एक सुबह एक पल का चित्रण करती रोमांटिक कविता है।"इशारा" कविता में रब के इशारे से प्रेम प्राप्त होता है बताया गया है।एक गजल है। कविता "वे दिन"आप पढ़ चुके होंगे। गांव की याद कविता में शहर का बाशिंदा अपने गांव को याद करता है और वहां लौट जाना चाहता है। कविता "पिता की निशानी" एक भावुक करने वाली रचना है।"प्रेम की आरजू" कविता में प्रेम के महत्व और इसके ही सर्वोपरि होने की बात है। बुजुर्ग की सलाह में कवि उनकी समीपता के महत्व को बता रहा है। प्यार की ऐसी तैसी कविता एक अलग ही कविता है। बस भी कर कविता पति पत्नी के दरम्यान गलतफहमी को दूर करने की वकालत करती है। दीवाना इश्क कविता में कवि कहता है कि कुछ फैसले दिमाग से नहीं दिल से लेने चाहिए। आखिरी कविता माटी का सफर एक बेहतरीन कविता है जिसमें कवि ने गुरु और शिष्य यानी उस्ताद और शागिर्द की कड़ी मेहनत को ही क्रान्ति का आधार माना है।

यह पुस्तक ई-बुक के रूप में Google Play Books, Kindle और Amazon पर उपलब्ध है।

Post a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

0 comments

    Sorry! No comment found for this post.